Noun (संज्ञा)
हम बचपन से यही पढ़ते हुए आ रहे हैं कि संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम होता है। ये परिभाषा गलत नहीं है पर थोड़ा अधिक जानने की ज़रूरत है। अगर ये परिभाषा सही मान ली जाए, फिर तो किसी जानवर का नाम जैसे किसी कुत्ते का नाम 'टफी' भी संज्ञा नहीं है। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। नाम चाहे किसी व्यक्ति का हो या फिर किसी जानवर का, उसे संज्ञा ही माना जाता है।
एक बात और एक शब्द है 'प्यार'। यह एक भाववाचक संज्ञा है। हमारा प्रश्न यह है कि ये तो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम नहीं है फिर इसे संज्ञा क्यों मानते हैं ! ये सब बातें आपको इस चैप्टर को पढ़ने का बाद व ऑडियो लैक्चर को सुनने के बाद समझ आ जायेंगी। इस चैप्टर को ध्यान से पढ़िये।
1) Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा )
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु का नाम होता है।
Proper Noun is the name of a Creature, place or thing.
|
Ram (Name of a Creature) |
(किसी प्राणी का नाम है) |
|
Tuffy (Name of a Creature) |
(किसी प्राणी का नाम है) |
|
Dehradun (Name of a Place) |
(किसी जगह का नाम है) |
|
Parker pen (Name of a Thing) |
(किसी वस्तु का नाम है) |
|
Usha Fan (Name of a Thing) |
(किसी वस्तु का नाम है) |
2) Common Noun (जातिवाचक संज्ञा )
जातिवाचक संज्ञा किसी भी प्राणी, जगह या वस्तु की जाति के बारे में बताता है।
1. चलिए समझें। माना आपके सामने दो मोबाइल रखे हुए हैं। एक है नोकिया मोबाईल और दूसरा है सैमसंग मोबाईल । दोनों में क्या समानता है ? दोनों मोबाइल हैं। इसलिए “मोबाइल" एक Common Noun है। इन दोनों की जाति "मोबाइल" है।
2. माना आपके सामने दो लड़के खड़े हैं। एक है राम और दूसरा है राजू। दोनों में क्या समानता है ? दोनों लड़के हैं। इसलिए “लड़का एक Common Noun है। इन दोनों की जाति “लड़का" है।
3. माना आपके सामने तीन फैन रखे हुए हैं। एक है उषा फैन, दूसरा है खेतान फैन और तीसरा है हैवल्स फैन। तीनों में क्या समानता है ? तीनों फैन हैं। इसलिए “फैन” एक Common Noun है। इन तीनों की जाति "फैन" है।
4. तीन राज्य हैं। एक है दिल्ली, दूसरा है हरियाणा और तीसरा है बिहार। तीनों में क्या समानता है ? तीनों राज्य हैं। इसलिए “राज्य” एक Common Noun है। इन तीनों की जाति “राज्य" है।
3) Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
समूहवाचक संज्ञा प्राणियों के, जगहों के या वस्तुओं के समूह को दर्शाता है।
|
People(लोग) |
- कई लोगों का समूह |
(group of persons) |
|
Crowd(भीड़) |
- कई लोगों का समूह |
(group of persons) |
|
Batch(बैच) |
- कई विद्यार्थियों का समूह |
(group of students) |
|
Team(टीम) |
- कई खिलाड़ियों का समूह |
(group of players) |
|
Bunch (गुच्छा) |
- अंगूर का |
(group of grapes) |
|
Family(फैमिली) |
- परिवार |
(group of members) |
Few other examples are: Army, Class, Committee, Council, Department, Society, Majority, Minority, Audience, Jury, Company, Corporation etc.
4) Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) : - पदार्थवाचक संज्ञा किसी भी पदार्थ का नाम होता है। Material Noun denotes the Name of a material. सोना (Gold), चाँदी (Silver), ताँबा (Copper), ग्लास (Glass), लकड़ी (Wood), पत्थर (Stone) etc.
5) Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) : - भाववाचक संज्ञा वो होती है जिसे हम छू या देख नहीं सकते, सिर्फ महसूस किया जा सकता है। ईमानदारी (Honesty), प्यार (Love), चोरी (Theft), घृणा (Hate), वक्त (Time), सोच (Thinking), भावनाएँ (Feelings), गणित (Mathematics), उम्मीद (Expectation) etc.
आपके मन में शायद एक सवाल आये कि 'Love' तो एक क्रिया है फिर ये भाववाचक संज्ञा कैसे है ! कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो क्रिया व संज्ञा दोनों की तरह प्रयोग किये जाते है। Love के दो मतलब हैं। एक है ‘प्यार और दूसरा है 'प्यार करना। पहला वाला Abstract Noun है तो दूसरा वाला क्रिया है। क्योंकि दूसरे वाले में 'करना' का प्रयोग किया गया है जिससे ये पता लगता है कि किसी काम को करने की बात हो रही है। 'प्यार करना एक काम यानि क्रिया है।
Love is life. :- प्यार ज़िन्दगी है। (यहाँ पर love एक भाववाचक संज्ञा है| ( Love as an Abstract Noun').
I love you. :- मैं तुम्हें प्यार करता हूँ। (यहाँ पर love एक क्रिया है। ( Love as a Verb)
बहुत ही महत्वपूर्ण बात (Very Important point)
किसी भी वाक्य में Subject या तो संज्ञा होगी या फिर सर्वनाम । नीचे दिये गये उदाहरणों से समझिए।
|
Success is very important. |
यहाँ पर Subject है – 'Success'. ये कोई सर्वनाम तो है नहीं, इसलिए संज्ञा ही हो सकती है। अब मुद्दा ये है कि ये कौन सी संज्ञा है। ये न किसी व्यक्ति, वस्तु या जगह का नाम है, न कोई जाति है, न कोई समूह है, न ही कोई पदार्थ है तो फिर क्या बचा। अरे हाँ 'Success' को न छू सकते हैं न देख सकते हैं, बिल्कुल साफ है कि ये भाववाचक संज्ञा है।
|
Ram is my friend. |
यहाँ पर Subject है – 'Ram'. ये कोई सर्वनाम तो है नहीं, इसलिए संज्ञा ही हो सकती है। अब मुद्दा ये है कि ये कौन सी संज्ञा है। ये एक व्यक्ति का नाम है, इसलिए ये एक व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
|
3. वो मेरा भाई है। |
He is my brother. |
यहाँ पर Subject है – 'He'. ये एक सर्वनाम है।.
|
4 . ईमानदारी मेरे खून में है। |
Honesty is in my blood. |
Subject है 'Honesty'. पहले उदाहरण की तरह 'Honesty' को न छू सकते हैं न देख सकते हैं, ये एक भाववाचक संज्ञा है।
|
5. पढ़ना अच्छी आदत है। |
Reading is a good habit. |
Subject है – 'Reading'. आइए सोचें कि यह Subject संज्ञा है या फिर सर्वनाम। ये न ही सर्वनाम है और न ही ऊपर दी गई कोई भी संज्ञा। आपको थोड़ा कन्फ्यूज़न हो रहा होगा कि Read का मतलब तो होता है पढ़ना। ये तो क्रिया है।
लेकिन ध्यान दीजिए कि Read के साथ ing लगाकर इसे Subject की तरह प्रयोग किया गया है। हमने आपको बताया था कि किसी भी वाक्य में Subject या तो संज्ञा होगी या फिर सर्वनाम। तर्क यह है कि अगर किसी क्रिया के आगे ing लगा कर उसे संज्ञा की तरह प्रयोग किया जाये तो उस शब्द को जैरन्ड यानि क्रियावाचक संज्ञा कहते हैं। जो कि इस चैप्टर में आपका अगला टॉपिक है।
Gerund(जैरन्ड) क्रियावाचक संज्ञा
अगर किसी क्रिया के आगे ing लगा कर उसे संज्ञा की तरह प्रयोग किया जाये तो उसे जैरन्ड यानि क्रियावाचक संज्ञा कहते है ।
|
Verb (क्रिया) |
Verb is used as a Noun. Gerund (क्रियावाचक संज्ञा यानि जैरन्ड) |
|
I love you. |
Loving you is a part of my life. |
|
I think about them. |
Thinking so much is not good for health. |
|
I read books. |
Reading is a good habit. |
|
I run 5 kilometre’s a day. |
Running daily is good for health. |
|
Rahul smokes. |
Smoking is injurious to health. |
Noun: Two types (in another classification)
|
Countable Noun गणनीय संज्ञा |
जिन्हें गिना जा सकता है। That can be counted. |
Example: Pen, Boy, Book, Star, Girl, Man, Cow, City, Paper etc. |
|
Uncountable Noun अगणनीय संज्ञा |
जिन्हें गिना नहीं जा सकता। That can't be counted |
Example: Milk, Sugar, Honesty, Delhi, Money, Love, Hate, etc. |
आप सोच रहे होंगे कि 'Hair' और 'Star' तो अनगिनत होते हैं फिर इन्हें Countable Noun क्यों कहा गया। देखिए. अनगिनत इसलिए कहते हैं क्योंकि बहुत अधिक होते हैं, गिनना मुश्किल है पर असम्भव तो नहीं है ना। गिन तो सकते ही हैं। दूसरी बात हमने 'Money' को Uncountable Noun कहा है जबकि पैसे को हम गिन सकते हैं। पर ध्यान दीजिए कि अंग्रेज़ी के इस शब्द 'Money' को हम 1 money, 2 money, 3 money आदि नहीं कह सकते इसलिए इसे Uncountable माना जाता है।
The Noun: Gender (लिंग)
|
Masculine Gender (पुल्लिंग) |
Feminine Gender (स्त्रीलिंग) |
Neuter Gender (नपुंसकलिंग) |
|
It denotes a male. (यह पुरुष जाति का बोध कराता है) |
It denotes a Female. (यह स्त्री जाति का बोध कराता है) |
It denotes neither male nor female but non living. (न पुरुष जाति न स्त्री जाति, बल्कि यह निर्जीव चीजों का बोध कराता है।) |
|
Example: Boy, Uncle, Brother Gents, Actor etc. |
Example: Woman, Girl, Aunt, Sister, Ladies, Actress, Cat, Cow etc. |
Example: Book, Pen, Mobile, Laptop, Chair etc. |
The Noun: Number (वचन)
|
Singular (एकवचन) |
Plural (बहुवचन) |
|
जब संज्ञा किसी एक प्राणी, जगह या वस्तु का बोध कराये। It denotes one Creature, Place or Thing. |
जब संज्ञा एक से अधिक प्राणियों, जगहों या वस्तुओं का बोध कराये। It denotes more than one Creature, Place Thing. |
|
Rat (चूहा) |
Rats (एक से ज़्यादा चूहे) |
|
Mouse (चूहिया) |
Mice (एक से ज्यादा चुहिया) |
|
Tooth (एक दाँत) |
Teeth (एक से ज़्यादा दाँत) |
|
Man (एक आदमी) |
Men (एक से ज्यादा आदमी) |
|
Woman (एक औरत) |
Women (एक से ज्यादा औरतें) |
|
Girl (एक लड़की) |
Girls (एक से ज्यादा लड़कियाँ) |
The Noun: Always ending with 's'
कुछ ऐसे Noun भी होते हैं जिनके अन्त में हमेशा 's' लगता है। पर ये बहुवचन नहीं होते।
|
Scissors |
(सीज़र्स) |
कैंची |
|
Trousers |
(ट्राऊज़र्स) |
पैंट |
|
Binoculars |
(बाइनोकुलर्स) |
दूरबीन |
|
Spectacles |
(स्पैक्टेकल्स) |
चश्मा |
|
Mathematics |
(मैथेमैटिक्स) |
गणित |
|
News |
(न्यूज) |
समाचार |